स्थानीय प्रत्याशी के चयन को लेकर हुई राजद की बैठक

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधि तेज होने लगी है. पिछले चुनाव में राजद के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा महिषी विधानसभा क्षेत्र से स्थानीय लोगों को नजरअंदाज कर बाहरी प्रत्याशी के चयन किये जाने के कारण पार्टी को पराजय का सामना करना पड़ा.

महिषी. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधि तेज होने लगी है. पिछले चुनाव में राजद के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा महिषी विधानसभा क्षेत्र से स्थानीय लोगों को नजरअंदाज कर बाहरी प्रत्याशी के चयन किये जाने के कारण पार्टी को पराजय का सामना करना पड़ा. पार्टी नेतृत्व व स्थानीय इकाई के द्वारा हार के कारणों की आज तक ना तो समीक्षा की गयी और ना ही आगामी रणनीति पर चर्चा. बुधवार को क्षेत्र के बलुआहा शिक्षक संघ भवन में नवहट्टा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रामरूप यादव की अध्यक्षता व वरिष्ठ पार्टी नेता नरेंद्र नारायण यादव के संचालन में महिषी, नवहट्टा व सत्तरकटैया प्रखंड के राजद नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक में सर्वसम्मति से बाहरी भगाओ, स्थानीय लाओ के प्रस्ताव पर सहमति बनी. बैठक को संबोधित करते पूर्व मुखिया व वरिष्ठ पार्टी नेता ललित यादव, धनिक लाल मुखिया, तंजीम अहमद, भूपेंद्र यादव, अनिल कुमार राम, डॉ नरेश मुखिया, मो सैफुल्ला, सत्यदेव प्रसाद साह, नरेंद्र नारायण यादव, रुपम देवी सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में दशकों तक समाजवाद का कब्जा रहा. परमेश्वर कुंवर व डॉ अब्दुल गफूर ने दशकों तक क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया. पिछले चुनाव में दिवंगत नेता के जाने के बाद स्थानीय समर्पित कार्यकर्ताओं को दरकिनार किये जाने व बाहरी प्रत्याशी दिए जाने के कारण पार्टी को भीतरघात का सामना करना पड़ा व हमारा सीट दूसरा हड़प ले गये. बैठक में होली बाद क्षेत्र से एक शिष्ट मंडल का चयन कर राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद व प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी से मिलने व स्थानीय भावनाओं से अवगत कराने का भी निर्णय लिया गया. बैठक में महिषी प्रखंड अध्यक्ष शंभु मुखिया, संजीव कुमार सिंह, चुन्नू सिंह, पैक्स अध्यक्ष सुरेंद्र साह, विशेश्वर मंडल, पिंटू कुमार, संजीव कुमार सिंह, चुन्नू सिंह, पिंटू कुमार, मनोज यादव, सत्यदेव साह, सूर्य नारायण यादव, बेचन शर्मा, भीम कुमार भारती, महादेव चौधरी, ललन राय, अशोक महतो सहित दर्जनों पार्टी नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे. फोटो – सहरसा 12 – बैठक में मौजूद पार्टी नेता व कार्यकर्ता.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >