रसायनिक उर्वरक का प्रयोग कम कर बर्मी कंपोस्ट खाद का अधिक करें प्रयोगः डीएओ

रसायनिक उर्वरक का प्रयोग कम कर बर्मी कंपोस्ट खाद का अधिक करें प्रयोगः डीएओ

सौरबाजार . प्रखंड मुख्यालय स्थित ई कृषि भवन में मंगलवार को किसानों का रबी कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें विभिन्न पंचायतों से आए किसानों ने रबी फसल को वैज्ञानिक तरीके से करने का तरीका बताया. जिला कृषि पदाधिकारी ज्ञानचंद शर्मा ने किसानों को विस्तार पूर्वक जानकारी देते कहा कि किसान अपने खेतों में रसायनिक उर्वरक का प्रयोग कम कर बर्मी कंपोस्ट खाद का प्रयोग अधिक करें व अपने खेतों की मिट्टी का जांच भी कराएं. प्रखंड कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने सभी किसानों का स्वागत करते कृषि विभाग द्वारा किसानों के लिए चलाए जा रहे योजना का लाभ लेने की बात कही. कर्मशाला में किसान सलाहकार चंदकिशोर यादव, रूपेश कुमार, संतोष कुमार, सोनू कुमार, प्रीतम झा, अनुराधा कुमारी, अल्का कुमारी सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >