नौ दिवसीय मानस पाठ संपन्ऩ पाठकों को पाग चादर दे किया सम्मानित

नौ दिवसीय मानस पाठ संपन्ऩ पाठकों को पाग चादर दे किया सम्मानित

महिषी. मुख्यालय स्थित सिद्ध शक्तिपीठ उग्रतारा मंदिर के साधनालय भवन में आषाढ़ नवरात्र के प्रतिपदा से आहुत नौ दिवसीय राम चरित मानस पाठ हवन व कुंवारी भोजन के संग संपन्न हुआ. बता दें कि गांव के मानस पाठकों द्वारा दशकों से सभी जीवों व वनस्पतियों के कल्याण के लिए भगवती उग्रतारा के सम्मुख गुप्त नवरात्र में नौ दिवसीय तुलसी कृत रामचरित मानस पाठ का निरंतर आयोजन होता रहा है. पिछले नौ दिनों से सामूहिक सस्वर मानस पाठ से वातावरण भक्तिमय बना रहा. सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक व न्यास समिति के पूर्व कोषाध्यक्ष माणिक चंद्र झा ने पाठ में शामिल पंडित महेंद्र मिश्र, सुंदर कांत चौधरी, माहेश्वर चौधरी, अमीर मिश्र, अभय कांत झा, भवानंद खां, सतीश राय, ललन झा, ददन चौधरी, प्रकाश झा सहित सभी पाठकों को पाग चादर भेंट कर सम्मानित करते सफल संयोजन के लिए साधुवाद दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >