मेंटेनेंस के अभाव में दो महीना से बंद है दो एटीवीएम, रेल यात्रियों को नहीं मिल रहा टिकट

रेल यात्रियों को नहीं मिल रहा टिकट

एजेंसी नहीं दे रही ध्यान, जंक्शन पर यात्री परेशान जंक्शन पर तीन एटीवीएम में मात्र एक कर रहा काम 3 साल पूरे होने पर मेंटेनेंस की अवधि हुई समाप्त सहरसा . होली की समाप्ति के बाद दिल्ली, मुंबई, पंजाब प्रदेश लौटने वाले लोगों की भीड़ अब धीरे-धीरे जंक्शन पर बढ़ने लगी है. ऐसे में क्राउड मैनेजमेंट को लेकर रेल प्रशासन भी पहले से सक्रिय है. सहरसा जंक्शन पर भीड़भाड़ को लेकर आरपीएफ से लेकर चेकिंग स्क्वाड टीम भी लगायी गयी है. इसके अलावा अतिरिक्त टिकट काउंटर भी खोले गये हैं. लेकिन एजेंसी और रेल प्रशासन की लापरवाही भी सामने आ रही है. सहरसा जंक्शन के मुसाफिरखाना में जो एटीवीएम मशीन लगाई गयी है, वह पिछले दो महीने से बंद है. मेंटेनेंस के अभाव में एटीवीएम मशीन काम नहीं कर रहा है. ऐसे में टिकट काउंटर पर भीड़ होने के कारण कई बार रेल यात्रियों को एटीवीएम मशीन से भी खाली हाथ लौटना पड़ता है. यहां बता दें कि होली समाप्ति के बाद क्राउड को देखते हुए सहरसा जंक्शन से रोजाना लंबी दूरी के लिए कई स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है. वहीं क्राउड मैनेजमेंट पर भी रेल मंडल द्वारा नजर रखी जा रही है. शो पीस बना है ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन दरअसल टिकट काउंटर पर यात्रियों की भीड़ कम हो, इस वजह से यात्रियों की टिकट सुविधा के लिए सहरसा जंक्शन पर पूर्व में एक एटीवीएम मशीन लगाया गया था. लेकिन जंक्शन पर क्राउड को देखते हुए दो और ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन लगाये गये. सुबह-शाम टिकट काउंटर पर भीड़ होने के कारण यात्रियों को ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन से जनरल टिकट लेने में सहूलियत मिलती थी. यात्रियों को मशीन से मेल एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों की तुरंत टिकट मिल जाता था. लेकिन पिछले 2 महीने से सहरसा जंक्शन पर मात्र एक ही ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन काम कर रही है. अन्य दो मशीन शोपीस बन चुकी है. मेंटेनेंस अवधि हो गयी है समाप्त रेल सूत्र के मुताबिक सहरसा जंक्शन पर जो ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन एजेंसी द्वारा लगाई गयी थी. उसकी मेंटेनेंस अवधि तीन साल की थी. तीन साल पूरे होने के बाद मेंटेनेंस अवधि समाप्त होने पर मशीन ने काम करना बंद कर दिया. जिससे यात्रियों को रेल टिकट प्राप्त नहीं हो रहा है. रेल सूत्र के मुताबिक, मेंटेनेंस अभी समाप्त होने के बाद एटीवीएम मशीन को फिर से चालू करने के लिए रेल मंडल को लिखित में अवगत कराया गया था. वहीं रेल मंडल ने भी कार्रवाई करते हुए एजेंसी को सूचना दी. लेकिन एजेंसी के सुस्त रवैया के वजह से जंक्शन पर एटीवीएम मशीन बंद है. कैसे करता है मशीन काम लोकल या लंबी दूरी की अगर किसी यात्री को सामान्य टिकट लेने हैं तो यात्री एटीवीएम मशीन पर पहुंचते हैं. रेल टिकट देने के लिए सभी एटीवीएम मशीन पर फैसिलिटेटर की भी तैनाती की गयी थी. ताकि यात्रियों को टिकट लेने में असुविधा नहीं हो. उचित किराया देने पर रेल यात्रियों को आसानी से तुरंत टिकट प्राप्त होता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >