बरौनी-तिलरथ के बीच एनआई वर्क, जनहित 3 घंटे 30 मिनट तो जनसेवा 6 घंटे विलंब

जनहित 3 घंटे 30 मिनट तो जनसेवा 6 घंटे विलंब

यात्रियों को नहीं मिल पा रही जंक्शन पर ट्रेन रिशेड्यूल होने की होने की भी सूचना सहरसा-मानसी रेलखंड पर भी लिया जा रहा ब्लॉक सहरसा. बढ़ती गर्मी को देखते हुए इन दिनों ट्रैक मेंटेनेंस का काम चल रहा है. जिस वजह से पूर्व मध्य रेलवे के विभिन्न सेक्शनों में एनआईवर्क चल रहा है. जिस कारण कई रेलखंड पर ब्लॉक लिया जा रहा है. जिससे लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेन काफी विलंब से चल रही है. बरौनी से तिलरथ के बीच एनआईवर्क चल रहा है. वहीं सहरसा-मानसी रेलखंड पर गर्मी को लेकर ट्रैक मेंटेनेंस का काम चल रहा है. जिससे कई बार इस रेलखंड पर ब्लॉक भी लिया जा रहा है. शनिवार को भी बरौनी जंक्शन और तिलरथ के बीच एनआईवर्क जारी था. जिस कारण सहरसा आने वाली कई ट्रेन घंटों विलंब से चली. खबर लिखे जाने तक जनहित और जनसेवा एक्सप्रेस 3 से 6 घंटे विलंब से चल रही थी. शनिवार को विलंब ट्रेन 13206 पाटलिपुत्र-सहरसा-पूर्णिया कोर्ट जनहित एक्सप्रेस 3 घंटा 30 मिनट विलंब 14618 अमृतसर-सहरसा-पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस 6 घंटा विलंब से पहुंचने की संभावना 15510 पटना-सहरसा-ललित ग्राम राज्यरानी एक्सप्रेस एक घंटा 30 मिनट विलंब से पहुंचने की संभावना 3 घंटा रिशेड्यूल कर चलाई गई जनसेवा एक्सप्रेस शनिवार को 14617 पूर्णिया कोर्ट-सहरसा-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस 3 घंटा रिशेड्यूल कर चलायी गयी. रेलवे के मुताबिक शुक्रवार को अमृतसर से पूर्णिया कोर्ट जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस काफी विलंब से पहुंची थी. जिस वजह से शनिवार को अमृतसर जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस 3 घंटा रिशेड्यूल की गयी. 3 घंटे विलंब से पहुंची जानकी एक्सप्रेस जयनगर से सहरसा के रास्ते मनिहारी तक जाने वाली जानकी एक्सप्रेस शनिवार को 3 घंटा देरी से सहरसा जंक्शन पहुंची. बताया जा रहा है कि दरभंगा, समस्तीपुर और खगड़िया रेलखंड पर भी ट्रैक मेंटेनेंस का काम चल रहा है. जिस वजह से ट्रेन लगातार विलंब हो रही है. ट्रेन विलंब होने से यात्री परेशान शनिवार को लंबी दूरी सहित कई ट्रेन सहरसा जंक्शन विलंब से पहुंची. ट्रेन विलंब होने से यात्री काफी परेशान रहे. यात्रियों का कहना था कि अनाउंसमेंट के जरिए रेल कर्मचारियों द्वारा ट्रेन विलंब होने की सूचना नहीं दी जाती है. यहां तक कि ट्रेन रिशेड्यूल होने की भी सूचना नहीं दी जाती.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >