आग लगने से पांच घर सहित दो लाख की संपत्ति जलकर राख

आग लगने से पांच घर सहित दो लाख की संपत्ति जलकर राख

लक्ष्मीनियां गांव के वार्ड नंबर एक की घटना सत्तरकटैया . प्रखंड के विशनपुर पंचायत स्थित लक्ष्मीनिया गांव के वार्ड नंबर एक में आग लगने से पांच घर सहित दो लाख की संपत्ति राख हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार घूरे की चिंगारी से आग लग गयी. सूचना मिलने पर गृहस्वामी ने शोर मचाया. जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हुई और आग पर काबू पाया गया. ज़ब तक आग बुझाया गया, तब तक सुरेंद्र ठाकुर, अशोक ठाकुर, सीता देवी, सिंटू ठाकुर व बिजेंद्र ठाकुर का घर जल गया. घर में रखा अन्न, वस्त्र सहित लगभग दो लाख की संपत्ति जल गयी. घटना की जानकारी मिलने के बाद राजद प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार यादव व मुखिया प्रतिनिधि सरोज यादव पहुंचे और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >