किसानों से गेहूं अधिप्राप्ति की प्रक्रिया प्रारंभ

नगर पंचायत स्थित पैक्स में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत किसानों से गेहूं अधिप्राप्ति की प्रक्रिया बुधवार से प्रारंभ कर दी गयी.

किसानों से पैक्स में आकर धान विक्रय करने की अपील

सोनवर्षाराज. नगर पंचायत स्थित पैक्स में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत किसानों से गेहूं अधिप्राप्ति की प्रक्रिया बुधवार से प्रारंभ कर दी गयी. जिसका विधिवत उदघाटन बीडीओ अमित आनंद, मुख्य पार्षद मनीष कुमार, बीसीओ सचिन कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. इस मौके पर बीडीओ अमित आनंद ने बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर किसानों से गेहूं की खरीद की जायेगी. उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पैक्स पर पहुंचकर अपनी उपज का विक्रय करें और सरकारी योजना का लाभ उठायें. वहीं बीडीओ सचिन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि रैयत किसान अधिकतम 150 क्विंटल गेंहू दे सकते हैं, जबकि गैर रैयत किसान स्व घोषणा पत्र के साथ भूमि का खाता खेसरा व जमीन मालिक का नाम दर्ज कराना होगा. गैर रैयत किसान अधिकतम 50 क्विंटल गेंहू दे सकते है. किसानों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गयी हैं, ताकि खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो सके. मौके पर पैक्स अध्यक्ष यशवंत कुमार सिंह उर्फ बुलबुल, पूर्व प्रमुख कुमार मौलेश सिंह, अधिवक्ता शैलेंद्र प्रसाद सिंह, शंभु सिंह, पैक्स प्रबंधक रंजीत कुमार सिंह, राजकुमार सिंह समेत पैक्स सदस्य व अन्य किसान मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >