भू अर्जन, जमीन विवाद, अतिक्रमण से संबंधित समस्याओं का किया निबटारा

भू अर्जन, जमीन विवाद, अतिक्रमण से संबंधित समस्याओं का किया निबटारा

आयुक्त के सचिव की अध्यक्षता में आयोजित हुआ आम जनता से संवाद कार्यक्रम सहरसा . पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में आयुक्त के सचिव दिनेश लाल दास की अध्यक्षता में आयोजित आम जनता से संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान दिलीप कुमार गुप्ता बरियाही बाजार, श्याम यादव बिशुनपुर कहरा, मो.सरफराज सहित अन्य ने अपने समस्याओं से अवगत कराया. संज्ञान में लायी गयी समस्या जो भू अर्जन, जमीन विवाद, अतिक्रमणवाद से संबंधित थे, के त्वरित निष्पादन का निर्देश जिला भू अर्जन पदाधिकारी, संबंधित अंचलाधिकारी को दिया. आयोजित जनता से संवाद कार्यक्रम के दौरान उप निदेशक जनसंपर्क आलोक कुमार के अतिरिक्त अंकित आनंद, नवीन कुमार, मानस कुमार राय, कुमार विमल, संतोष कुमार, प्रकाश कुमार, बासुकीनाथ पांडेय सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >