प्रिंस यादव की असामयिक मौत से सहरसा में मातम, परिजनों से मिले भाजपा जिलाध्यक्ष

Prince Yadav Death News:: नेपाल के विराटनगर में हुए हृदयविदारक हत्याकांड में 25 वर्षीय प्रिंस यादव की मौत के बाद सहरसा सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर है. दिवंगत के परिजनों से मिलने भाजपा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल धमसेना स्थित आवास पहुंचा और संवेदना व्यक्त की.

सहरसा से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट:

Prince Yadav Death News: ज्ञानबिंदु जीएस एकेडमी के संचालक रौशन आनंद के छोटे भाई प्रिंस यादव के असामयिक निधन से परिवार और समाज में गहरा आघात पहुंचा है. अंतिम संस्कार के बाद मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह शोक संतप्त परिवार से मिलने पहुंचे.

उन्होंने दिवंगत के दादा उपेंद्र यादव, पिता विधानंद यादव, चाचा आशुतोष यादव एवं बड़े पिताजी सुभाष यादव से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और दुख साझा किया.

भाजपा नेताओं ने जताई संवेदना

भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने कहा कि प्रिंस यादव का असमय निधन अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है. कम उम्र में एक होनहार युवा का जाना परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है.

उन्होंने नेपाल के विराटनगर में हुई घटना की निष्पक्ष और त्वरित जांच की मांग करते हुए दोषियों को कड़ी सजा देने की बात कही.

परिवार के साथ खड़ा है भाजपा संगठन

भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह ने कहा कि इस कठिन समय में भाजपा परिवार रौशन आनंद और उनके परिजनों के साथ मजबूती से खड़ा है. उन्होंने प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर वास्तविक दोषियों की पहचान करने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की अपील की.

उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की.

कई लोग रहे मौजूद

इस मौके पर भाजपा मीडिया प्रभारी सुमित सिन्हा, व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक शशि सोनी, युवा मोर्चा के नीरज शर्मा, उपेंद्र जी सहित कई स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >