विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी शुरू, मतदान केंद्रों का हुआ भौतिक सत्यापन

विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी शुरू

सिमरी बख्तियारपुर . आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर प्रशासनिक तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है. इसी कड़ी में सोमवार को सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों पर एएमएफ (न्यूनतम मूलभूत सुविधाएं) की उपलब्धता को लेकर भौतिक सत्यापन किया गया. इस निरीक्षण का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी आलोक राय एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी जयकिशन ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर प्रतिनियुक्त शिक्षक चंदन कुमार चौधरी, अबु हंजला समेत संबंधित बूथ लेवल अधिकारी भी मौजूद थे. बीडीओ जयकिशन ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को कुल 20 मतदान केंद्र संख्यांक 203, 204, 205, 206, 207, 208, 209, 225, 226, 236, 237, 238, 239, 240, 241, 242, 243, 244, 245 एवं 246 का निरीक्षण कर वहां की सुविधाओं का आकलन किया गया. उन्होंने कहा कि शेष केंद्रों का भौतिक सत्यापन आगामी तिथि को किया जायेगा. प्रशासन का उद्देश्य है कि चुनाव से पूर्व सभी मतदान केंद्रों पर शौचालय, रैंप, पेयजल, विद्युत आपूर्ति एवं बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाये, ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो. प्रशासन की यह तैयारी चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >