टाउन एक व दो फीडर में आज विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

टाउन एक व दो फीडर में आज विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

सहरसा . मेंटेनेंस कार्य को लेकर रविवार को टाउन एक व टाउन दो फीडर में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. जानकारी देते सहायक अभियंता विद्युत सुशील कुमार सुधांशु ने कहा कि विद्युत आपूर्ति बंद होने से पहले ही बिजली संबंधित अपना जरूरी काम निपटा लें. उन्होंने कहा कि टाउन एक फीडर के शंकर चौक, दहलान चौक, महावीर चौक, कपड़ा पट्टी, डीबी रोड, टाउन दो फीडर के पूरब बाजार, प्रशांत सिनेमा, मीरा सिनेमा, राईस मिल कैंपस व कायस्थ टोला में रविवार सुबह 10 बजे से 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >