पुलिस की तत्परता से शराब तस्करी का भंडाफोड़

पुलिस की तत्परता से शराब तस्करी का भंडाफोड़

6 लीटर देसी शराब और बाइक के साथ दो गिरफ्तार एक तस्कर पुलिस को चकमा देकर भागने में रहा सफल सिमरी बख्तियारपुर . बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार की सुबह शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में पुलिस ने रानीबाग रेलवे ढाला के पास से एक बाइक सवार तस्कर और उसकी निशानदेही पर एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. उनके पास से कुल 6 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गयी है. क्या है पूरा मामला बख्तियारपुर थाने में पदस्थापित पीएसआई अमित कुमार को शनिवार सुबह करीब 6 बजे गुप्त सूचना मिली कि एक हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल (नंबर बीआर 19जेड 5573) से एक व्यक्ति देसी शराब की खेप लेकर रानीबाग रेलवे ढाला की ओर जा रहा है. सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को सूचित कर छापेमारी दल का गठन किया गया. सुबह करीब 6 बजकर 55 मिनट पर पुलिस टीम रानीबाग रेलवे ढाला पहुंची. वहां एक युवक मोटरसाइकिल के लेग-गार्ड में थैला लटकाए आता दिखा. पुलिस को देख युवक ने भागने की कोशिश की, लेकिन जवानों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया. गिरफ्तार युवक की पहचान बाबुल कुमार भटपुरा, वार्ड संख्या 06 के रूप में हुई. तलाशी लेने पर उसकी बाइक के लेग-गार्ड में टंगे झोले से प्लास्टिक के गैलन में 5 लीटर देसी शराब बरामद हुई. पूछताछ में बाबुल ने बताया कि वह यह शराब नरेश चौधरी और शंभु चौधरी को देने जा रहा था. दूसरी छापेमारी में एक और गिरफ्तार बाबुल कुमार की निशानदेही पर पुलिस ने तुरंत शंभु चौधरी और नरेश चौधरी की दुकान पर छापेमारी की. पुलिस को देखते ही दो लोग भागने लगे.पुलिस ने खदेड़कर शंभु चौधरी पिता स्व चन्देश्वरी चौधरी, निवासी पासी टोला को गिरफ्तार कर लिया, जबकि नरेश चौधरी भागने में सफल रहा. उनकी दुकान की तलाशी लेने पर वहां से भी 1 लीटर देसी शराब बरामद हुई. पुलिस ने बताया कि इस अभियान में कुल 06 लीटर देसी शराब और तस्करी में प्रयुक्त हीरो ग्लैमर बाइक जब्त किया गया है. गिरफ्तार दोनों आरोपियों, बाबुल कुमार और शंभु चौधरी, एवं फरार आरोपी नरेश चौधरी के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >