मक्का व्यवसायी की बाइक की डिक्की से उड़ायी गयी नकदी पुलिस ने की बरामद

बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के हटिया गाछी निवासी प्रसिद्ध मक्का व्यवसायी शंकर भगत के भतीजे मनीष कुमार उर्फ छोटू के बाइक की डिक्की खोलकर बाइक सवार उचक्कों द्वारा पांच लाख रुपए नगदी चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है.

उचक्के की हुई पहचान, एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी बख्तियारपुर पुलिस ने कटिहार पुलिस की मदद 4.89 लाख की राशि कोढ़ा से की बरामद सिमरी बख्तियारपुर. बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के हटिया गाछी निवासी प्रसिद्ध मक्का व्यवसायी शंकर भगत के भतीजे मनीष कुमार उर्फ छोटू के बाइक की डिक्की खोलकर बाइक सवार उचक्कों द्वारा पांच लाख रुपए नगदी चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. बख्तियारपुर थाना पुलिस ने कटिहार जिले के कोढ़ा थाना पुलिस की मदद से एक उचक्के की पहचान करते चोरी की गयी पांच लाख रुपए नगदी में से चार लाख 89 हजार रुपए बरामद कर लिया है. बुधवार को बख्तियारपुर थाना में एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने प्रेस वार्ता आयोजित कर पूरे मामले का खुलासा किया. एसडीपीओ ने बताया कि तीन मई को घटना कारित होने के बाद बख्तियारपुर थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार की अगुवाई में जिला डीआइयू की टीम के साथ एक जांच टीम गठित की गयी. जांच टीम ने तकनीकी व वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर घटना को अंजाम देने वाले कोढ़ा गैंग को चिह्नित किया. टीम ने कटिहार जिले के कोढ़ा थाना पुलिस को मामले की जानकारी देते कोढ़ा नया टोला जुराबगंज, वार्ड एक में छापेमारी करते आरोपित राहुल कुमार उर्फ अभिषेक कुमार उर्फ फुंदू पिता कजुआ उर्फ आजाद यादव के घर पर छापामारी कर चोरी की गयी राशि में से चार लाख 89 हजार रुपए बरामद कर लिया. हालांकि चिह्नित चोर को गिरफ्तार नहीं किया जा सका. एसडीपीओ ठाकुर ने बताया कि बरामद राशि की विधिवत जब्ती सूची बनाते कोढ़ा पुलिस ने उसे बख्तियारपुर थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया है. वहीं घटना को अंजाम देने वाले आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. प्रेस वार्ता में बख्तियारपुर थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार, एसआई प्रीति कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद थे. फोटो – सहरसा 30 – प्रेस वार्ता करते एसडीपीओ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >