कमर भर पानी पारकर शराब कारोबारी के घर पहुंची पुलिस, गिरफ्तार

नवहट्टा पुलिस ने बड़हरा गांव में छापेमारी कर एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने जलजमाव के बीच कमर भर पानी में तैरकर आरोपी के घर तक पहुंच बनाई।

नवहट्टा (सहरसा) . जिले के नवहट्टा के डरहार थाना क्षेत्र में शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई की. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कमर भर पानी को पारकर बड़हरा गांव पहुंची और विपत यादव के घर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से 375 एमएल की आठ बोतल अंग्रेजी शराब और करीब 16 लीटर देसी शराब बरामद की गयी. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि शराब कारोबारी के घर तक पहुंचने के लिए पुलिस टीम को करीब पांच किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ी. रास्ते में कई जगह जलजमाव के कारण टीम को नाव का सहारा लेना पड़ा.

आरोपी के घर पहुंचकर की छापेमारी

वहीं, कुछ स्थानों पर पुलिसकर्मी कमर भर पानी में तैरकर आगे बढ़े और इसके बाद कारोबारी के घर पहुंचकर छापेमारी की. स्थानीय लोगों के अनुसार, थानाध्यक्ष सुनील कुमार के पदभार संभालने के बाद से शराब और अन्य नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की सक्रियता बढ़ी है. लगातार कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप है. दुर्गम इलाकों में भी पुलिस की पहुंच और कार्रवाई की स्थानीय स्तर पर चर्चा हो रही है.थानाध्यक्ष ने कहा कि थाना क्षेत्र में शराब के अवैध कारोबार और नशीले पदार्थों की बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.

ALSO READ पटना में रिसता रहा रिंग बांध, सोता रहा प्रशासन; बांध टूटा तो 170 घरों में घुसा पानी, जेई को बंधक बनाया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजेश डेंजिल

पत्रकारिता में 14 वर्षों का अनुभव. पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2012 से लगातार कार्य कार्यरत हैं. वर्तमान में सहरसा जिले के पतरघट प्रखंड से समाचार संकलन का कार्य कर रहे हैं. मेरी रूचि राजनीति व समाज सेवा में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >