पुलिस ने कट्टा और कारतूस के साथ दो युवकों को धर दबोचा

पुलिस ने कट्टा और कारतूस के साथ दो युवकों को धर दबोचा

अपराध को अंजाम देने से पहले ही पुलिस की सतर्कता से टली बड़ी वारदात सिमरी बख्तियारपुर. बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गश्ती के दौरान एक बड़ी आपराधिक साजिश को नाकाम करते हुए दो युवकों को कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे. इस संबंध मे एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि बख्तियारपुर थाने को शुक्रवार देर शाम सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदावन बगीचा में कुछ युवक मोटरसाइकिल से अवैध हथियार लेकर घूम रहे हैं. गश्ती पर तैनात पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इलाके को घेर लिया. पुलिस को देख आरोपी भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन उन्हें मौके पर ही दबोच लिया गया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिमरी बख्तियारपुर नप क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 23 निवासी रमाशीष शर्मा के पुत्र गौरव शर्मा और वार्ड संख्या 19 निवासी कैलाश शर्मा के पुत्र सुशील कुमार के रुप मे की गयी है. पुलिस ने दोनों के पास से एक कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है. एसडीपीओ ने कहा कि गश्ती दल की सतर्कता और तत्परता के कारण एक संभावित गंभीर आपराधिक घटना को समय रहते टाल दिया गया है. दोनों आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य के आधार पर आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. सहरसा पुलिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाए हुए है और भविष्य में भी ऐसे तत्वों पर कार्रवाई जारी रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >