दो नशेड़ी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दो नशेड़ी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पतरघट. नशेड़ियों एवं शराब तस्करों के खिलाफ पतरघट पुलिस के चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस ने रविवार को शराब के नशे में हो हंगामा कर रहे दो नशेड़ी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थाना अध्यक्ष पुनि प्रभाकर भारती ने बताया की पुलिस ने रविवार की शाम विशेष अभियान के दौरान धबौली दक्षिण पंचायत निवासी राजू झा पिता शंभूनाथ झा व शिवा कुमार पिता जतन महतो को नशे की हालत में हो हंगामा करते हुए मौके से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार दोनों नशेड़ी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर सोमवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >