स्वच्छता पखवाड़ा के तहत आरएम कॉलेज में हुई पेंटिंग प्रतियोगिता

स्वच्छता पखवाड़ा के तहत आरएम कॉलेज में हुई पेंटिंग प्रतियोगिता

सहरसा. राजेंद्र मिश्र महाविद्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत शनिवार को पेंटिंग कार्यक्रम इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया. जिसमें छात्र व छात्राओं ने विभिन्न आकृति सहित स्वच्छता संबंधी पेंटिंग का प्रदर्शन किया. उसमें कुछ छात्रों का पेंटिंग सराहनीय रहा. इस अवसर पर महाविद्यालय प्रधानाचार्य डॉ अमरनाथ चौधरी ने पेंटिंग में भाग ले रहे छात्रों को प्रोत्साहित किया व ढेर सारी शुभकामनाएं दी. जिसके बाद महाविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक डॉ ललित नारायण मिश्र, डॉ किशोर नाथ झा, डॉ बीडी चौधरी, डॉ राजीव कुमार झा, डॉ कविता कुमारी, डॉ सिंधु सुमन, डॉ शुभ्रा पांडेय, डॉ पिंकी कुमारी, प्रो अमिष कुमार ने घूम घूमकर छात्र एवं छात्राओं का पेंटिंग देखा एवं प्रसन्नता व्यक्त की. आयोजन स्वच्छता पखवाड़ा के तहत महाविद्यालय के एनएसएस यूनिट एक के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ इंद्रकांत झा व यूनिट दो के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ कुमारी अपर्णा के संरक्षण में संपन्न हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >