मेला के आयोजन से लोगों के मन में मौजूद विकार दूर होता है : गौतम कृष्ण

मेला के आयोजन से लोगों के मन में मौजूद विकार दूर होता है : गौतम कृष्ण

रामनवमी मेला का महिषी के विधायक ने किया उद्घाटन पतरघट. क्षेत्र के गोलमा पूर्वी पंचायत अंतर्गत भगवतपुर बस्ती स्थित महाकालेश्वर महावीर मंदिर के प्रांगण में आयोजित रामनवमी मेला का शनिवार की देर रात महिषी के राजद विधायक डॉ गौतम कृष्ण ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया. स्थानीय सरपंच विष्णुदेव यादव ने इस दौरान पाग चादर से विधायक को सम्मानित किया. इस दौरान अपने उद्घाटन संबोधन में विधायक डॉ गौतम कृष्ण ने कहा कि मेला के आयोजन से लोगों के मन में मौजूद विकार दूर होता है तथा आपसी समन्वय तथा सहयोग कायम रहता है. उन्होंने कहा कि धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन समाज के हित में अति आवश्यक है. आगे उन्होंने यह भी कहा कि रामनवमी पूजा के शुभ अवसर पर आयोजित इस मेला से हम सबों को यह सीख लेनी चाहिए कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के सभी भाइयों के बीच हर परिस्थिति में अथाह स्नेह सदैव कायम रहा. इसी प्रकार आमजनों को भी आपसी भाईचारा बनाकर रखना चाहिए. जबकि मेला कमेटी के अध्यक्ष सरपंच विष्णुदेव यादव ने कहा कि पहली बार सुदूर ग्रामीण क्षेत्र भगवतपुर में विशाल यज्ञ का आयोजन किया गया है. उन्होंने कहा कि अब प्रत्येक वर्ष रामनवमी पूजा के शुभ अवसर पर इसी तरह से मेला का भव्य आयोजन किया जायेगा. मौके पर जिला पार्षद संतोष कुमार यादव, स्थानीय मुखिया रंजन यादव, मेला कमेटी के सचिव संतोष लाल देव, पंचायत समिति ब्यूटी कुमारी, युवा समाजसेवी राहुल कुमार यादव, पूजा समिति सचिव सीमा देवी, पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ पिंटू यादव, बिंदेश्वरी यादव, दीपनारायण यादव, विद्यानंद यादव, सियाराम गुप्ता, सुरेश साह, दिनेश यादव, रविशंकर गुप्ता, जयकुमार फौजी, पूर्व प्रमुख शंभू प्रसाद राय, सुधीर यादव, समाजसेवी प्रीतलाल यादव, संजीत कुमार, रंधीर कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मेला की सफलता में जुटे रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >