समपार को बंद करने का ग्रामीणों ने किया विरोध

प्रखंड क्षेत्र स्थित सहरसा-पूर्णिया रेलखंड पर बैजनाथपुर से खजुरी जाने वाली समपार को रेलवे विभाग के द्वारा बंद किए जाने के विरोध में बुधवार को खजुरी के सैकड़ों ग्रामीण ने रेलखंड पर पहुंच रेलवे विभाग के विरुद्ध जमकर विरोध प्रदर्शन किया.

सहरसा-पूर्णिया रेलखंड पर बैजनाथपुर से खजुरी जाने वाली समपार को बंद करने से ग्रामीण परेशान सौरबाजार. प्रखंड क्षेत्र स्थित सहरसा-पूर्णिया रेलखंड पर बैजनाथपुर से खजुरी जाने वाली समपार को रेलवे विभाग के द्वारा बंद किए जाने के विरोध में बुधवार को खजुरी के सैकड़ों ग्रामीण ने रेलखंड पर पहुंच रेलवे विभाग के विरुद्ध जमकर विरोध प्रदर्शन किया. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, समपार के बगल में विभाग द्वारा अंडरपास का निर्माण करवाया गया है. जहां साल के करीब 5 से 6 माह जल जमाव रहता है. इस कारण लोगों को अंडरपास से चलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. सहरसा-पूर्णिया रेलखंड पर समपार को लेकर ग्रामीणों के विरोध की जानकारी मिलने पर रेलवे विभाग के अधिकारी आईआईएन डीके बिभूति, एसएससी वर्क प्रकाश चंद्रा, आरपीएफ के विजय शंकर एवं सौरबाजार सीओ धीरज कुमार भी वहां पहुंचे व आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने में लगे हुए थे, लेकिन अधिकारी के घंटों प्रयास के बाद भी आक्रोशित ग्रामीण मानने को तैयार नहीं हो रहे थे. मौके पर पूर्व मुखिया रंजीत यादव, सरपंच श्रवन पोद्दार, मुखिया संजीत कुमार गुप्ता, पंचायत समिति प्रतिनिधि प्रमोद कुमार, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि बद्री यादव, भूषण कुमार, रामपुकार यादव, मुन्ना कुमार, विकास कुमार, आकाश कुमार, सौरभ कुमार, शिवम, मनीष, गुड्डू यादव, शुभम समेत सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे. फोटो – सहरसा 15 – रेलवे समपार के विरोध में नारेबाजी करते ग्रामीण.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >