फाइनेंस कर्मी से एक लाख अठारह हजार रुपये की छिनतई

फाइनेंस कर्मी से एक लाख अठारह हजार रुपये की छिनतई

सोनवर्षाराज. काशनगर थाना क्षेत्र के मौरा बाजार के समीप बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने भारत फाइनेंस कंपनी कर्मी से करीब एक लाख अठारह हजार रुपये छिनतई की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया. मिली जानकारी के अनुसार भारत फाइनेंस कर्मी बेगूसराय जिला निवासी अमन कुमार काशनगर बाजार से कंपनी के पैसे का कलेक्शन कर महुआ बाजार जा रहा था. इसी बीच कोपा-माली मुख्य मार्ग स्थित मोरा बाजार के निकट अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने फाइनेंस कर्मी की जबरन बाइक रोक बाइक की डिक्की में रखा एक लाख 18 हजार रुपये सहित मोबाइल छीन फरार हो गया. घटना के बाद पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. काशनगर थानाध्यक्ष चंद्रजीत प्रभाकर ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >