बेला में दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, दूसरा घायल

बेला में दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, दूसरा घायल

सत्तरकटैया . बिहरा थाना क्षेत्र के सहरसा-सुपौल मुख्यमार्ग पर बेला के पास दो बाइक की टक्कर में एक चालक की मौत हो गयी. वहीं दूसरा घायल हो गया है. मिली जानकारी के अनुसार सुपौल जिले के वीणा बभनगामा गांव निवासी नितीश कुमार उम्र करीब 25 वर्ष व चंदन कुमार दो विपरीत दिशा से बाइक से जा रहा था. बेला गांव के पास आमने सामने टक्कर हो गयी और दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पहुंची और दोनों को पंचगछिया पीएचसी लाया गया. जहां नीतीश कुमार की मौत हो गयी. वही चंदन का इलाज चल रहा है. इस घटना की जानकारी मिलते ही मृतक व घायल के परिजनों की भीड़ जमा हो गयी. इस मामले में पूछने पर थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला ने बताया कि दो बाइक की टक्कर में एक की मौत हुई है. मृतक नीतीश कुमार के शव का पोस्टमार्टम कराने सहरसा भेजा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >