मत्स्यगंधा झील में डूबने से एक की मौत

मत्स्यगंधा झील में डूबने से एक की मौत

नहाने के दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में डूबा सहरसा. रविवार को सदर थाना क्षेत्र के मत्स्यगंधा झील में डूबने से 45 वर्षीय शख्स की मौत हो गयी. बताया जाता है कि हकपाडा वार्ड नंबर 6 निवासी पमपम कुमार पिता स्व शिवन साह मत्स्यगंधा झील के उतरी बांध के पास झील में नहाने के लिए गया था. नहाने के दौरान पमपम साह का पैर फिसला गया. जिसके कारण वह गहरे पानी में चला गया. पमपम को पानी में डूबते देखकर आसपास के लोगों ने उसे पानी से बाहर निकाला. लोगों ने आनन-फानन में पमपम को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक के भाई चंदन कुमार ने बताया कि मृतक ठेला पर भुजा बेचकर घर चलाता था. पमपम की मौत से परिवार में हाहाकार मच गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. फोटो – सहरसा 16 – मृतक का फाइल फोटो

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >