नर्सिंग केवल पेशा नहीं, सेवा और मानवता का प्रतीक : डेजी कुमारी

नर्सिंग केवल पेशा नहीं, सेवा और मानवता का प्रतीक : डेजी कुमारी

कलमी इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में विदाई समारोह का आयोजन सिमरी बख्तियारपुर . स्थानीय कलमी इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में रविवार को एएनएम नर्सिंग सत्र 2023-25 की छात्राओं के सम्मान में एक भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इसके साथ ही नए सत्र 2024-26 की छात्राओं के लिए भव्य स्वागत समारोह भी आयोजित हुआ. इस दौरान पूरा परिसर भावनाओं, खुशियों और सुनहरी यादों से सराबोर नजर आया, जहां जूनियर छात्राओं और शिक्षकों ने अपनी सीनियर्स को नम आंखों और शुभकामनाओं के साथ विदाई दी. दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ एनके सिंहा, विशिष्ट अतिथि स्वास्थ्य प्रबंधक अखिलेश कुमार, उपेंद्र यादव, संस्थान की चेयरपर्सन डेजी कुमारी, डायरेक्टर ब्रह्मदेव यादव, प्रिंसिपल मनोज कुमार और निधि कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इसके बाद जूनियर छात्राओं ने सरस्वती वंदना और मनमोहक स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर सभी अतिथियों का अभिनंदन किया. अपने स्वागत भाषण में संस्थान की चेयरपर्सन डेजी कुमारी ने विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण की जमकर सराहना की. उन्होंने कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं है, बल्कि यह सेवा और मानवता का सच्चा प्रतीक है. उन्होंने छात्राओं को अपने पूरे जीवन में इन मूल्यों को बनाए रखने की सलाह दी. वहीं मुख्य अतिथि डॉ एनके सिन्हा एवं अन्य अतिथियों ने भी अपने संबोधन में छात्राओं को समाज सेवा के प्रति प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और संस्थान की प्रगति को सराहा. कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गयी. गीत, नृत्य और एक भावुक नाटक ने वहां मौजूद सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पुराने दिनों की यादें ताजा कर दी. इस मौके पर उत्कृष्ट छात्राओं को बेस्ट स्टूडेंट, मोस्ट केयरिंग नर्स और राइजिंग स्टार जैसे विशेष पुरस्कारों से नवाजा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >