लंबित योजनाओं को अविलंब पूर्ण करने का निर्देश

संचालित योजनाओं की वर्तमान स्थिति समीक्षा

तकनीकी विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की अद्यतन क्रियान्वयन स्थिति की डीएम ने की समीक्षा सहरसा जिलाधिकारी वैभव चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित बैठक में तकनीकी विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की अद्यतन क्रियान्वयन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गयी. ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल सहरसा द्वारा किए जा रहे कार्यों समीक्षा क्रम में यह तथ्य उभरकर सामने आया कि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के संदर्भ में ली गयी छह एवं 18 योजनाओं में कार्य प्रगति पर है. जिसे यथाशीघ पूर्ण करने का निर्देश दिया. जानकारी दी गयी कि सड़क निर्माण के संदर्भ में सौरबाजार के तहत एसएच से बेलदारी टोला तक, बैजनाथपुर सोनवर्षा एसएच 59 से पदमपुरा सहित कुल 39 ली गयी योजनाओं में कार्य प्रगति पर है. जिसे अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया. भवन प्रमंडल द्वारा संचालित योजनाओं की वर्तमान स्थिति समीक्षा के क्रम में यह तथ्य उभरकर सामने आया कि मंडल कारा में संपूर्ण कारा परिसर से संबंधित बाउंड्री का निर्माण कार्य प्रगति पर है. जिला आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन केंद्र का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है. मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत कहरा प्रखंड में कलावती उच्च विद्यालय बनगांव में स्टेडियम के निर्माण कार्य के लिए आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गयी है. इसका निविदा प्रक्रिया शीघ्र संपन्न की जायेगी. जानकारी दी गयी कि मंडल कारा में तीन अदद बैटरी कक्ष का निर्माण कार्य प्रगति पर है. बैठक में भवन प्रमंडल द्वारा क्रियान्वित कुल 19 योजनाओं के संबंध में चर्चा की गयी एवं इसे अतिशीघ्र पूर्ण करने के लिए आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया. सामुदायिक भवन सह वर्कशेड निर्माण समीक्षा क्रम में जानकारी दी गयी कि प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त कुल 22 योजनाओं में से 19 योजनाओं में कार्य पूर्ण है. जबकि तीन में कार्य प्रगति पर है एवं पूर्ण हो चुके सामुदायिक भवन सह वर्कशेड का हस्तांतरण प्रक्रिया पूर्ण कर लिया गया है. पंचायत सरकार भवन निर्माण के वर्तमान क्रियान्वयन स्थिति समीक्षा क्रम में जानकारी दी गयी कि स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन द्वारा ली गयी संदर्भित कुल 22 योजनाओं में से 17 का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है एवं शेष में कार्य प्रगति पर है. समीक्षा के क्रम में अवगत कराया गया कि पूर्वी कोसी तटबंध के किलोमीटर 84 से 105 तक तटबंध अपने सभी स्परों एवं कारु बाबा मंदिर सहित सुरक्षित, सतत निगरानी एवं चौकसी की जा रही है. बैठक में अन्य तकनीकी विभागों द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की चर्चा की गयी एवं लंबित योजनाओं को अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >