मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला गंभीर रूप से घायल

कोसी तटबंध के अंदर चिरैया थाना क्षेत्र के चानन पंचायत स्थित हनुमान टोला में सोमवार को मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी.

दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट

सलखुआ. कोसी तटबंध के अंदर चिरैया थाना क्षेत्र के चानन पंचायत स्थित हनुमान टोला में सोमवार को मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. घटना के दौरान लाठी-डंडे और लात-घूंसे चले, जिसमें एक महिला सहित दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, प्रथम पक्ष की ललिता देवी को सिर में गंभीर चोट लगी है. परिजनों द्वारा उन्हें पहले सदर अस्पताल खगड़िया ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सहरसा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना में प्रथम पक्ष के दो लोग घायल बताए जा रहे हैं, जबकि दूसरे पक्ष के कुछ लोगों को भी हल्की चोटें आई हैं. पीड़िता ललिता देवी ने चिरैया थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि महेश महतो, चंद्रा देवी, सुलेंद्र महतो, वीणा देवी, माला देवी, बलराम कुमार समेत अन्य लोगों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की. आरोप है कि इस दौरान उनके सिर पर लाठी से वार किया गया, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ीं.

ग्रामीणों के अनुसार घटना की वजह बकरी द्वारा टाट-फूस की टाटी तोड़ देने को लेकर उत्पन्न विवाद बताया जा रहा है. जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया. इस संबंध में चिरैया थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सहनी ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर नौ लोगों को आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >