मटका फोड़ कार्यक्रम में शामिल युवक | Prabhat Khabar Network

मटका फोड़ प्रतियोगिता में शिवम फौजी फैक्ट्री की टीम रही अव्वल

सहरसा में श्री कृष्ण युवा शक्ति समिति ने शानदार मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया. शिवम फौजी फैक्ट्री की टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर ट्रॉफी जीती. यह आयोजन सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने के लिए था.

सहरसा. शहर के शिवपुरी वार्ड संख्या-05 में श्री कृष्ण युवा शक्ति समिति के तत्वावधान में आयोजित मटका फोड़ प्रतियोगिता उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुई. कार्यक्रम का उद्घाटन समिति सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर किया. प्रतियोगिता में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने कौशल का प्रदर्शन किया. कड़े मुकाबले के बाद शिवम फौजी फैक्ट्री की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया.

विजेता टीम को मिला पुरस्कार

विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया, जबकि अन्य प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहित किया गया. आयोजन के दौरान दर्शकों की भारी भीड़ जुटी रही और पूरे समय उत्साह का माहौल बना रहा. समिति के आयोजक सावन यादव ने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का माध्यम हैं. उन्होंने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया. आयोजन को सफल बनाने में समिति के कई सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही.

मटका फोड़ कार्यक्रम में शामिल युवक | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >