उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटना में हरेवा निवासी युवक की मौत

सलखुआ थाना क्षेत्र के हरेवा पंचायत स्थित खोजराहा गांव वार्ड 16 निवासी श्रवण राम के 35 वर्षीय पुत्र बबलू कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी.

गांव पहुंचा शव, सांसद प्रतिनिधि ने बंधाया ढांढस

सिमरी बख्तियारपुर. सलखुआ थाना क्षेत्र के हरेवा पंचायत स्थित खोजराहा गांव वार्ड 16 निवासी श्रवण राम के 35 वर्षीय पुत्र बबलू कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. बुधवार को जैसे ही उनका शव गांव पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है.

परिजनों ने बताया कि बबलू कुमार बीते कई माह से दिल्ली में कारपेंटर का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. बीते दिनों वे ट्रक पर लकड़ी लादकर दिल्ली से गांव लौट रहे थे. इसी दौरान सोमवार को लखनऊ-कानपुर रोड स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद उन्हें तत्काल लखनऊ के लोकबंधु श्रीनारायण संयुक्त अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पोस्टमार्टम के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन ने शव परिजनों को सौंप दिया. शव गांव पहुंचते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण अंतिम दर्शन के लिए जुट गये. इस दौरान सांसद प्रतिनिधि सह भाजपा नेता रितेश रंजन भी गांव पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया. उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है. उन्होंने प्रशासन से मृतक के परिवार को हर संभव सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >