सम्मानित व निष्ठावान कार्यकर्ताओं को जिला कमेटी में दी जायेगी जगह : गुंजेश्वर साह

नगर निगम क्षेत्र के गांधीपथ स्थित निज आवास पर गुरुवार को जदयू जिलाध्यक्ष गूंजेश्वर साह की अध्यक्षता में बैठक की गयी

सहरसा. नगर निगम क्षेत्र के गांधीपथ स्थित निज आवास पर गुरुवार को जदयू जिलाध्यक्ष गूंजेश्वर साह की अध्यक्षता में बैठक की गयी. बैठक में सोनवर्षा विधायक रत्नेश सदा की उपस्थिति में जनता दल यू जिला कमेटी के गठन को लेकर चर्चा की गयी. बैठक में निर्णय लिया गया कि जनता दल यू के सम्मानित व निष्ठावान कार्यकर्ताओं को जिला कमेटी में जगह दी जायेगी. कमेटी के सदस्यों का चयन राज्य कमेटी के अनुमोदन के बाद प्रकाशित किया जायेगा. जिलाध्यक्ष श्री साह ने कहा कि जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विगत 20 वर्षों से बिहार में सभी क्षेत्रों में ईमानदारी के साथ विकास हुआ है. इस विकास के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी संकल्पित हैं. बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सोनवर्षा विधायक रत्नेश सदा ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते हैं. पार्टी को धारदार एवं संगठन को मजबूती प्रदान करें. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 2005 से लेकर 2025 तक के नेतृत्व में हर गांव को शहर से कनेक्ट किया गया. बिजली 23 घंटा रहती है एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण विकास के कार्य किये गये हैं. इस मौके पर जदयू के वरिष्ठ नेता सुनील कुमार सिंह, डॉ लुतफुल्लाह, जय सिंह, राजकुमार साह, गणेश कुमार, गौरव पान, उपेंद्र सिंह कुशवाहा, स्मिता सिन्हा, घनश्याम महतो, अरुण सिंह, रघुनंदन सिंह, श्रीकांत झा, विजय कुमार सिंह, मनोज कुमार, ज्ञानेंद्र कुमार, सुधीर कुमार, संतोष ठाकुर, अरुणेश कुमार सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >