मद्य निषेध उत्पाद व निबंधन मंत्री करेंगे अवर निबंधन कार्यालय का उदघाटन

मद्य निषेध उत्पाद व निबंधन मंत्री करेंगे अवर निबंधन कार्यालय का उदघाटन

सोनवर्षाराज. बिहार सरकार के मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन मंत्री रत्नेश सादा सोमवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर नवसृजित अवर निबंधन कार्यालय का उद्घाटन करेंगे. आयोजित कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारियां लगभग पूरी होने के साथ ही निबंधन कार्यालय का रंग-रोगन कर पूरी तरह तैयार कर दिया गया है. मालूम हो कि मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन मंत्री रत्नेश सादा द्वारा दिये गये प्रस्ताव पर सूबे की सरकार ने बीते 13 फरवरी को सोनवर्षाराज में अवर निबंधन कार्यालय खोले जाने को लेकर स्वीकृति प्रदान की थी. जिसके बाद से अवर निबंधन कार्यालय खोले जाने को भूखंड व प्रखंड मुख्यालय स्थित भवन का अवलोकन किया गया. इस दौरान अवर निबंधन कार्यालय के लिए प्रखंड मुख्यालय प्रांगण स्थित पुराने प्रखंड कार्यालय भवन का चयन कर उक्त भवन की मरम्मति व नवीनीकरण कर तैयार किया गया. सोमवार को उक्त अवर निबंधन कार्यालय का उद्घाटन के बाद प्रखंड मुख्यालय में निबंधन से संबंधित कार्य प्रारंभ हो जाने से लोगो को निबंधन कार्य में राहत मिलेगी. क्षेत्र के लोगों को रजिस्ट्री को लेकर जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >