दो पक्षों के बीच मारपीट व फायरिंग का आरोप

दो पक्षों के बीच मारपीट व फायरिंग का आरोप

दोनों ने थाने में दिया आवेदन सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के नया बाजार में दो पक्षों के बीच मारपीट, गाली-गलौज व फायरिंग करने का मामला सामने आया है. इसको लेकर दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गयी है. पहले पक्ष की ओर से अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के परिहारी वार्ड नंबर 2 निवासी रामेश्वर रजक के पुत्र मदन मोहन रजक ने सदर थाना में आवेदन देकर बताया है कि वह वर्तमान में नया बाजार में धनश्याम चौधरी के यहां खाना बनाने का काम करता है. जहां बीते बुधवार की दोपहर वह दो हजार रुपये घर भेजने के लिए मालिक के घर से निकलकर नया बाजार नरियार रोड स्थित सत्यम मेडिकल के पास पहुंचा तो नया बाजार निवासी स्व गणेश चौधरी का पुत्र मयंक कुमार चौधरी ने अपने 10-12 सहयोगियों के साथ उसे घेर लिया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज व मारपीट करने लगा. साथ ही पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपितों ने उसे जबरन उसके मालिक के कैंपस में ले जाकर भी मारपीट की. जहां उनके मालिक ने सभी को समझा बुझाकर वहां से विदा कर दिया. थोड़ी देर बाद वहां फायरिंग की घटना भी हुई. जिसकी सूचना पुलिस पदाधिकारी सहित सदर थाना को दी गयी. वहीं मारपीट से घायल उसे उसके मालिक ने इलाज के लिए भेज दिया. पीड़ित ने मयंक कुमार चौधरी व उसके सहयोगियों पर सार्वजनिक स्थल पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट करने एवं गोली चलाने का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है. वहीं दूसरे पक्ष की ओर से नया बाजार वार्ड नंबर 13 निवासी स्व गणेश चौधरी की पत्नी सोनी कुमारी ने सदर थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि बीते बुधवार को वह अपने घर के आंगन में घरेलू काम कर रही थी. इसी दौरान करीब तीन बजे घनश्याम चौधरी का पुत्र शुभम कुमार चौधरी व स्व छेदन चौधरी का पुत्र धनश्याम चौधरी अपने 4-5 निजी सुरक्षा गार्डों के साथ हथियार लेकर उनके घर में घुस गये. जहां शुभम चौधरी ने पूछा कि तुम्हारा बेटा मयंक कुमार चौधरी कहां है. जिस पर पीड़िता ने पूछा क्या बात है तो घनश्याम चौधरी ने कहा कि तुम्हारा बेटा रंगदार है उसे आज जान से मार देंगे. इसी बात पर शुभम चौधरी ने उसके बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया और घसीटने लगा. जिससे उसका कपड़ा अस्त व्यस्त हो गया. वहीं शुभम चौधरी ने अपने पिस्टल से तीन राउंड फायरिंग भी की और बोला कि अपने बेटा को बोल देना कि पांच लाख रुपया रंगदारी नहीं दिया तो गोली मार देंगे. साथ ही उसने अपने घर के पास भी गोली फायर किया. दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर सदर थाना में मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >