लोजपा नेताओं ने सौरबाजार बीडीओ के क्रियाकलापों की निंदा की

प्रखंड लोजपा आर अध्यक्ष सुशील कुमार बबलू की अध्यक्षता में शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई

महिषी. प्रखंड लोजपा आर अध्यक्ष सुशील कुमार बबलू की अध्यक्षता में शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक में मौजूद पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सौरबाजार बीडीओ नेहा कुमारी द्वारा लोजपा प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक आनंद के साथ दुर्व्यवहार करने व फर्जी मुकदमा दायर कराने की निंदा करते डीएम को निष्पक्ष जांच कमेटी से मामले की जांच कराने की मांग की. बबलू ने बताया कि अभिषेक आनंद पार्टी के समर्पित व निष्ठावान कार्यकर्ता हैं. पार्टी सुप्रीमों चिराग पासवान ने अभिषेक पर भरोसा जताते संगठन मजबूती का जिम्मा सौंपा है. पार्टी कार्यकर्ता जल्द ही जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे. जल्द मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो धरना प्रदर्शन व उग्र आंदोलन किया जायेगा. बैठक में उपाध्याय गुलशन मिश्र, रुपेश कुमार, सूरज पासवान, सनोज पासवान, जवाहर कुमार, शंकर पासवान, संतोष पासवान सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >