अपने वाहनों के सभी दस्तावेज पूर्ण रखें

अपने वाहनों के सभी दस्तावेज पूर्ण रखें

जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाया गया वाहन जांच अभियान आगे भी लगातार होती रहेगी जांचः डीटीओ सहरसा . जिलाधिकारी के निर्देश पर रविवार को जिला परिवहन कार्यालय के पदाधिकारियों ने विशेष जांच अभियान चलाया. इस अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी सुजीत वर्णवाल, अपर जिला परिवहन पदाधिकारी, मोटर यान निरीक्षक बृजमोहन पटवारी एवं सभी प्रवर्तन पदाधिकारी शामिल थे. जांच के दौरान बाइक, ई-रिक्शा, कार व पिकअप वाहनों की सघन जांच की गयी. वाहन चालकों के अनुज्ञा पत्र, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र एवं फिटनेस प्रमाण पत्र का विशेष रूप से सत्यापन किया गया. इस अभियान में कुल दो लाख 40 हजार रुपये का शमन वसूल किया गया. जिला परिवहन पदाधिकारी श्री वर्णवाल ने कहा कि यह अभियान यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने एवं सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से चलाया गया. जिला परिवहन कार्यालय ने सभी वाहन मालिकों से अपील की कि वे अपने वाहनों के सभी दस्तावेज पूर्ण रखें एवं नियमों का पालन करें. आगे भी ऐसे अभियान निरंतर चलाए जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >