बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत हुआ कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत हुआ कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

विश्व बाल दिवस के अवसर पर हुआ कार्यक्रम सहरसा . सोमवार से 20 नवंबर तक मनाये जा रहे विश्व बाल दिवस के मौके पर महिला व बाल विकास निगम द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत सोमवार को राजकीय कन्या उच्तर माध्यमिक विद्यालय में बालिकाओं के बीच कबड्डी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में खेल भावना, आत्मविश्वास, टीम स्पिरिट व नेतृत्व क्षमता का विकास करना था. प्रतियोगिता में विद्यालय की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया व उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया. कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को खेलों के माध्यम से स्वास्थ्य, शिक्षा व आत्मनिर्भरता के महत्व से भी अवगत कराया गया. महिला व बाल विकास निगम के जिला परियोजना प्रबंधक काजल चौरसिया ने बताया कि बालिकाओं को प्रोत्साहित करना, उन्हें सुरक्षित व अनुकूल माहौल प्रदान करना व खेलों के माध्यम से आत्मबल बढ़ाना बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है. इस प्रकार की गतिविधियां बालिका सशक्तिकरण को बढ़ावा देती हैं व उनके व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. कार्यक्रम के अंत में विजेता व उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया व सभी प्रतिभागी बालिकाओं को प्रेरित करने के लिए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं लोगोयुक्त टीशर्ट, टोपी एवं बैग से जिला परियोजना प्रबंधक, हेडमास्टर एवं अन्य शिक्षक के द्वारा पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक, केंद्र प्रशासक नमीता शंकर, लेखा सहायक ऋचा मिश्रा, केस वर्कर रेशमा प्रवीण, अखिलेश कुमार, कार्यालय सहायक संजू, पारा लीगल अंशकालिक अधिवक्ता मोहन कुमार, अजय कुमार सहितस्कूल के प्राचार्य, शिक्षक व शिक्षिका मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >