ऑटो से इंटरनेट डिवाइस चोरी

ऑटो से इंटरनेट डिवाइस चोरी

सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के सरबा ढाला के पास अज्ञात चोरों द्वारा ऑटो से इंटरनेट डिवाइस चोरी का मामला सामने आया है. पीडित गंगजला गोकुल चौक निवासी मनोज कुमार ने सदर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. दिये आवेदन में पीडित ने बताया कि रिफ्यूजी चौक स्थित रिलायंस जियो आफिस से 56 कॉटन लेकर जा रहा था. सरबा ढाला के पास जाम लगने के दौरान अज्ञात लोगों द्वारा ऑटो की रस्सी काटकर एक कॉटन की चोरी कर ली गयी. कॉटन में करीब 34 हजार का सामान था. सदर पुलिस मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >