कमांडिंग ऑफिसर ने एनसीसी ऑफिसर पूर्णिमा को की प्रोन्नति प्रदान

चार बिहार गर्ल्स बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर ने एनसीसी ऑफिसर पार्वती मंगल उच्च विद्यालय हरदा की एनसीसी पदाधिकारी को सेकंड अफसर के रैंक के लिए प्रोन्नति प्रदान की.

सहरसा. चार बिहार गर्ल्स बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आर रवि शंकर ने एनसीसी ऑफिसर पार्वती मंगल उच्च विद्यालय हरदा की एनसीसी पदाधिकारी पूर्णिमा को सेकंड अफसर के रैंक के लिए प्रोन्नति प्रदान की. इस इस उपलक्ष्य में बटालियन द्वारा एक समारोह भी आयोजित किया गया. इस सम्मान जनक प्रोन्नति की खबर मिलते ही विद्यालय परिवार एवं समस्त कैडेट में खुशी की लहर दौड़ गयी. एनसीसी पदाधिकारी पूर्णिया ने 2022 में प्री कमीशन कोर्स गोल्ड मेडल के साथ पूर्ण किया था. इसी वर्ष उनका चयन गणतंत्र दिवस परेड दिल्ली में पदाधिकारी के रूप में हुआ. अपने कर्तव्य का सर्वोत्तम पालन करने के लिए उन्हें 2023 गणतंत्र दिवस में डायरेक्टर जेनरल कमेंडेशन भी प्रदान किया गया. साथ ही वर्ष 2023 एवं 2024 में लगातार उनके कामों की सराहना करते बिहार एवं झारखंड निदेशालय द्वारा वार्षिक अवार्ड प्रदान किया गया. प्रोन्नति के लिए चार बिहार गर्ल्स बटालियन सहरसा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कमांडिंग आफिसर कर्नल आर रविशंकर ने सेकंड अफसर पूर्णिमा को शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि हरदा जैसे ग्रामीण क्षेत्र के लिए गौरव एवं प्रेरणा का विषय है. उन्होंने उनके निरंतर परिश्रम एवं उत्कृष्ट कार्य शैली की सराहना की एवं आगे भी ऊंचाइयां छूने एवं अगले रैंक प्रमोशन की कामना की. विद्यालय लौटने पर भी सेकंड अफसर पूर्णिमा का स्वागत किया गया. विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्य छाया कुमारी ने कहा कि सेकंड अफसर पूर्णिमा की उपलब्धि समस्त विद्यालय के लिए गौरव का विषय है. उनकी कार्यशैली हमेशा से अनुकरणीय रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >