प्रमंडलीय आयुक्त ने परिवाद की जांच को लेकर डीएम व एसपी को दिया निर्देश

डीएम व एसपी को दिया निर्देश

सहरसा. प्रमंडलीय आयुक्त सह प्रथम अपीलीय प्राधिकार राजेश कुमार ने सूर्यदेव पासवान पिता परमेश्वर हजरा, ग्राम अगमा वार्ड सात, पोस्ट सहसौल पंचायत सरौनी, प्रखंड-सोनवर्षा द्वारा दायर परिवाद की जांच के लिए डीएम व एसपी को आदेश निर्गत किया है. पुलिस अधीक्षक सह लोक प्राधिकार को आदेश दिया कि परिवाद में अंकित बिंदुओं की स्वयं जांच करें व आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करते सकारण प्रतिवेदन उपलब्ध करायें. परिवादी का मुख्य आरोप उनके गांव के तीन चौकीदार द्वारा जमीन विवाद में उनके विपक्षी से मिलकर मारपीट व तंग तबाह करने का है. इस मामले में तीन चौकीदार के विरूद्ध आरोप है. इस मामले में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को आदेश दिया कि संयुक्त रूप से इसकी जांच करेंगे एवं चौकीदार के विरूद्ध लगाए गये आरोपों के संबंध में जांच व कार्रवाई का प्रतिवेदन उपलब्ध करायेंगे. इस बिंदू पर भी स्पष्ट प्रतिवेदन देंगे कि क्या आरोपित चौकीदार तथा विपक्षी जिनके साथ परिवादी का भूमि विवाद है, आपस में रिश्तेदार हैं. जैसा कि सुनवाई में परिवादी का आरोप है. इस मामले की अगली सुनवाई 19 अप्रैल को की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >