आमजनों से मुलाकात कार्यक्रम में डीएम ने 91 लोगों की सुनी समस्या

आमजनों से मुलाकात कार्यक्रम में डीएम ने 91 लोगों की सुनी समस्या

त्वरित निष्पादन का संबंधित पदाधिकारी को दिया निर्देश सहरसा . जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को आमजनों से मुलाकात क्रम में समस्याओं की सुनवाई की. साथ ही संबंधित कार्यालयों को प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन के लिए निर्देशित किया. योगेश्वर यादव, रामचंद्र मुखिया, मो सलीम, चंद्रदेव रजक, सुनील कुमार सहित विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 91 आम नागरिकों ने जिलाधिकारी से मुलाकात की व अपने समस्याओं से उन्हें अवगत कराया. प्राप्त आवेदन भूमि विवाद, पेंशन, राशन सहित विविध मामलों से संबंधित थे. जिसके समयबद्ध निष्पादन के लिए अंचलाधिकारी सहित अन्य को निर्देशित किया. आयोजित जनता से मुलाकात कार्यक्रम के दौरान जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, अपर समाहर्ता विभागीय जांच गणेश कुमार, निदेशक एनईपी सह प्रभारी पदाधिकारी जन शिकायत कोषांग पुलक कुमार मौजूद थे. इस कार्य में कार्यालय कर्मी बैद्यनाथ यादव, मो जावेद इकबाल, मो कलीममुद्दीन, अभिषेक कुमार, नागेश्वर रजक ने सहयोग दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >