17 व 24 जून को बदलेगा जिला स्कूल इग्नू परीक्षा केंद्र, प्रवेश पत्र में नहीं होगा कोई बदलाव

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की जून सत्रांत परीक्षा के लिए निर्धारित परीक्षा केंद्र जिला स्कूल को 17 जून एवं 24 जून की दोनों पालियों में आंशिक रूप से बदल दिया गया है.

सहरसा. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की जून सत्रांत परीक्षा के लिए निर्धारित परीक्षा केंद्र जिला स्कूल को 17 जून एवं 24 जून की दोनों पालियों में आंशिक रूप से बदल दिया गया है. यह परिवर्तन बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए उसी केंद्र के उपयोग के कारण किया गया है. इग्नू क्षेत्रीय केंद्र के अनुसार 17 जून की दोनों पालियों की परीक्षा अब अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय, जिला स्कूल के निकट में आयोजित होगी. वहीं 24 जून की दोनों पालियों की परीक्षा राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, वीर कुंवर सिंह चौक में संपन्न कराई जायेगी. विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि केवल इन दो तिथियों की परीक्षाओं के लिए केंद्र में परिवर्तन किया गया है. शेष सभी परीक्षाएं पूर्व निर्धारित केंद्र जिला स्कूल में ही आयोजित होंगी. इग्नू ने परीक्षार्थियों को यह भी जानकारी दिया कि उनके प्रवेश पत्र या हॉल टिकट में किसी प्रकार का संशोधन नहीं किया जायेगा. अभ्यर्थी अपने पुराने प्रवेश पत्र के आधार पर ही निर्धारित नई परीक्षा केंद्रों पर 17 एवं 24 जून की परीक्षा में शामिल होंगे. इग्नू क्षेत्रीय केंद्र ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की कि वे निर्धारित तिथियों पर नए परीक्षा केंद्र की जानकारी के अनुसार समय पर पहुंचकर परीक्षा में शामिल हों.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >