सरकारी योजनाओं ने दी महिलाओं को नयी पहचान व आत्मनिर्भरता

सरकारी योजनाओं ने दी महिलाओं को नयी पहचान व आत्मनिर्भरता

सहरसा . जिले के 10 प्रखंडों में चल रहे 24 महिला संवाद रथ के माध्यम से ग्रामीण इलाकों में महिलाओं की आवाज बुलंद हो रही है. कार्यक्रम के 28वें दिन गुरुवार को आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया. जहां उन्होंने अपनी समस्याओं, अनुभवों व आकांक्षाओं को खुलकर साझा किया. इस कार्यक्रम में महिलाओं ने पंचायत एवं गांव स्तर पर मौजूद समस्याओं शिक्षा, स्वास्थ्य, जलजमाव, वृद्धावस्था पेंशन, सोलर लाइट, सामुदायिक भवन, रोजगार व सिंचाई से जुड़ी चिंताओं पर चर्चा की. साथ ही लघु एवं कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने की मांग भी रखी. महिलाओं ने बताया कि जीविका से जुड़ने के बाद उन्होंने छोटे-छोटे व्यवसाय शुरू किये. जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ एवं समाज में एक नई पहचान और सम्मान मिला. इन प्रेरणादायक अनुभवों ने अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने का हौसला दिया. महिला संवाद कार्यक्रम बिहार सरकार की एक प्रभावशाली पहल है, जो महिलाओं को उनके अधिकारों व सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें समाज में अपनी भागीदारी दर्ज कराने का अवसर प्रदान कर रही है. जिले के सभी 10 प्रखंडों में भ्रमण कर रहे 24 महिला संवाद रथ वीडियो फिल्में एवं समूह चर्चाओं के माध्यम से सरकारी योजनाओं को सरल व रोचक तरीके से महिलाओं तक पहुंचा रहे हैं. इन रथों पर लगे एलईडी स्क्रीन के माध्यम से योजनाओं पर आधारित लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया जा रहा है. जिससे महिलाएं इन योजनाओं को आसानी से समझ सके. कार्यक्रम के दौरान पम्पलेट्स एवं लीफलेट्स का वितरण किया गया. जिनमें मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, छात्रवृत्ति योजना, कन्या उत्थान योजना, कन्या विवाह योजना, नारीशक्ति योजना, सतत जीविकोपार्जन योजना, जीविका, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी गयी. यह पहल महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक एवं मानसिक रूप से मजबूत बना रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >