SAHARSA सिटी गैस परियोजना के विस्तार से जिले की ऊर्जा निर्भरता और अधिक होगी सुदृद्ध : अभिषेक

प्रभारी जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने बुधवार को जिले में रसोई गैस की उपलब्धता एवं सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन परियोजना की वर्तमान स्थिति के संबंध में महत्वपूर्ण विवरण साझा किया.

सहरसा से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट SAHARSA NEWS :

जिला सूचना जनसंपर्क कार्यालय में वरीय उप समाहर्ता सह प्रभारी जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने बुधवार को जिले में रसोई गैस की उपलब्धता एवं सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन परियोजना की वर्तमान स्थिति के संबंध में महत्वपूर्ण विवरण साझा किया. उन्होंने कहा कि प्रशासन जिले के उपभोक्ताओं को निर्बाध गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने एवं आधुनिक ऊर्जा के बुनियादी ढांचे के विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत है. जिले में सीएनजी एवं पीएनजी सुविधाओं के नेटवर्क विकास में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गयी है. जिले में अब तक 45 इंच किलोमीटर स्टील पाइपलाइन एवं 65 किलोमीटर एमडीपीई पाइपलाइन नेटवर्क बिछाया जा चुका है. इसके अतिरिक्त, घरों तक गैस पहुंचाने के लिए 15 सौ मीटर लास्ट माइल कनेक्टिविटी का काम पूरा हो गया है. स्टील नेटवर्क का गैसीकरण 21 अप्रैल को सफलतापूर्वक संपन्न कर लिया गया है. वर्तमान में डॉली फ्यूल पर ऑनलाइन सीएनजी सुविधा संचालित है. घरेलू पाइप प्राकृतिक गैस की सुविधा शुरू करने के लिए डिस्ट्रिक्ट रेगुलेटिंग स्टेशन के कमीशनिंग की तिथि दो मई निर्धारित की गयी है. इसके बाद क्षेत्र के घरेलू उपभोक्ताओं को पाइप के जरिए सीधे रसोई गैस मिलनी शुरू हो जाएगी. वहीं जिले के विभिन्न गैस वितरकों के माध्यम से एलपीजी सिलिंडरों की आपूर्ति सुचारू रूप से की जा रही है. ताजा आंकड़ों के अनुसार एचपी गैस के मंगलवार को कुल 1993 बुकिंग के विरुद्ध 2122 सिलिंडरों की सफल डिलीवरी की गई. वर्तमान में जिले के पास 3988 भरे हुए सिलेंडरों का कुल स्टॉक उपलब्ध है. पेंडिंग बुकिंग को तेजी से क्लियर किया जा रहा है. जिसका औसत वैकलॉग लगभग 3.77 दिन है. भारत गैस के मंगलवार को 1321 बुकिंग दर्ज की गई एवं 1274 सिलेंडरों की डिलीवरी की गई. भारत गैस के पास वर्तमान में 3448 भरे हुए सिलिंडरों का स्टॉक है. औसत वैकलॉग समय 3.4 दिन बना हुआ है. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने सभी वितरकों को निर्देश दिया है कि उपभोक्ताओं की लंबित बुकिंग का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर करें. सिटी गैस परियोजना के विस्तार से भविष्य में जिले की ऊर्जा निर्भरता और अधिक सुदृद्ध होगी.फोटो –

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >