SAHARSA एक चिकित्सक के भरोसे लगभग तीन लाख आबादी के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी
एक चिकित्सक के भरोसे लगभग तीन लाख आबादी के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी है.
सौरबाजार (सहरसा) से छत्री कुमार की रिपोर्ट SAHARSA NEWS :
एक चिकित्सक के भरोसे लगभग तीन लाख आबादी के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी है. यह समस्या सहरसा जिला के सौरबाजार प्रखंड की है. यहां 15 पंचायतों और एक नगर पंचायत से लगभग पांच सौ से एक हजार मरीज रोज इलाज कराने पहुंचते हैं जिसे चिकित्सकों की कमी के कारण उचित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों को मजबूरन निजी अस्पताल की ओर रूख करना पर रहा है. इसके प्रखंड में अतिरिक्त 2 एपीएचसी और 30 एस एचसी बिना चिकित्सक के हीं सिर्फ कागज पर हीं संचालित हो रहा है जहां मरीजों को कोई सुविधा नहीं मिल पा रही है. कई बार स्थानीय सांसद विधायक समेत विभागीय अधिकारियों से चिकित्सकों की मां की गई लेकिन कोई पहल नहीं की गई.