सहरसा से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट Saharsa News : बिहार पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन की ओर से सामाजिक सरोकार के तहत पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में बुधवार को सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन उपलब्ध करायी गयी. इस पहल के माध्यम से विद्यालय की छात्राओं को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया. पावर ग्रिड की ओर से आए प्रतिनिधि गणेश सिंह एवं रौनक चौहान ने विद्यालय की प्राचार्या मोनिका पांडेय को यह वेंडिंग मशीन सुपुर्द की. इस दौरान छात्राओं को मासिक धर्म के समय बरती जाने वाली सावधानियों एवं स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया. प्राचार्या मोनिका पांडेय ने पावर ग्रिड के इस सहयोग की सराहना करते कहा कि विद्यालय में इस सुविधा के होने से छात्राओं को काफी सहूलियत होगी एवं वे बिना किसी झिझक के अपनी शिक्षा जारी रख सकेंगी. पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन सहरसा द्वारा समय-समय पर इस तरह के जागरूकता अभियान चलाए जाते रहे हैं. विद्यालय प्रबंधन ने इस मानवीय एवं जरूरी सहयोग के लिए पावर ग्रिड की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया.
Saharsa News : केंद्रीय विद्यालय को सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन की गयी भेंट
बिहार पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन की ओर से सामाजिक सरोकार के तहत पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में बुधवार को सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन उपलब्ध करायी गयी.
