वारंटी सहित चार आरोपित गिरफ्तार

बिहरा थाना में दर्ज विभिन्न कांडों में फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

सत्तरकटैया. बिहरा थाना में दर्ज विभिन्न कांडों में फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गये आरोपियों में सत्तर सिमराही टोला निवासी राजाराम यादव एवं देवो यादव, खोनहा निवासी सचिन कुमार सहित एक अन्य शामिल हैं. थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि सभी आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे और न्यायालय द्वारा इनके विरुद्ध वारंट जारी किया गया था. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. साथ ही क्षेत्र में फरार अन्य वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >