बिना एनओसी के पेड़ काटने को लेकर वन विभाग ने की जांच

बिना एनओसी के पेड़ काटने को लेकर वन विभाग ने की जांच

कहरा. भारत माला परियोजना के तहत बनगांव में बन रही सड़क के चौड़ीकरण को लेकर स्थानीय प्रशासन द्वारा हटाये गये अतिक्रमण के दौरान सड़क किनारे सरकारी पेड़ को भी वन विभाग के द्वारा बिना एनओसी के काटने की शिकायत पर गुरुवार को जिला वन विभाग के अधिकारियों ने स्थलीय जांच की. जांच के पहले दिन गुरुवार को बनगांव-सुपौल मुख्य सड़क के किनारे एक सरकारी सागवान का पेड़ कटा पाया. जिसके बारे में स्थानीय लोगों से पूछताछ के क्रम में पाया गया कि भारत माला परियोजना के तहत बन रही सड़क से अतिक्रमण हटाने के लिए नियुक्त दंडाधिकारी सह कहरा अंचलाधिकारी सौरभ कुमार और भारत माला परियोजना के स्थानीय अधिकारियों के सहयोग से पेड़ कटाने की बात सामने आयी. जिसको जांच करने पहुंचे वन विभाग के सर्किल आफिसर सुबोध कुमार ने कलमबद्ध करते कटे पेड़ का साक्ष्य एकत्र किया. इस संबंध में जांच अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि जांच रिपोर्ट विभाग को सौंपी जायेगी. जिसमें कटे पेड़ की विभाग द्वारा तैयार एनओसी लिस्ट में मिलान करने के बाद ही संबंधित दोषी के खिलाफ विधिसम्मत कार्यवाही की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >