बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाने का अभियान शुरू

सहरसा और सुपौल के बाढ़ प्रभावित 35 गांवों में 1350 से अधिक परिवारों को सेवा इंटरनेशनल और कोटक बैंक द्वारा राहत सामग्री और राशन किट वितरित की जा रही है।

सहरसा . कोसी नदी के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय संस्था सेवा इंटरनेशनल ने कोटक महिंद्रा बैंक के सहयोग से सहरसा व सुपौल जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री वितरण अभियान शुरू किया है. अभियान के तहत 35 से अधिक गांवों के 1,350 से अधिक परिवारों तक राशन व राहत किट पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है. सेवा इंटरनेशनल से जुड़े अभिषेक ने बताया कि संस्था वर्ष 2008 से कोसी क्षेत्र में राहत व सामाजिक कार्य कर रही है. बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए इस वर्ष भी प्रभावित परिवारों तक आवश्यक सामग्री पहुंचायी जा रही है.

किट में है कई सामान

राहत किट में राशन के अलावा पेयजल, साबुन, सैनिटरी नैपकिन समेत दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री शामिल है. जरूरतमंद परिवारों को तिरपाल भी उपलब्ध कराया जा रहा है. कोटक महिंद्रा बैंक से जुड़े अमित ने बताया कि अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले बाढ़ प्रभावित परिवारों तक समय पर राहत पहुंचाना है. जलई गांव निवासी नीतीश ने बताया कि बाढ़ के दौरान यह सहायता ग्रामीणों के लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है. सेवा इंटरनेशनल की टीम प्रभावित क्षेत्रों का लगातार आकलन कर जरूरतमंद परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाने में जुटी है, ताकि आपदा की स्थिति में लोगों को तत्काल सहायता मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंजन आर्यन सिंह

पत्रकारिता में 14 वर्षों का अनुभव. अब तक लगातार सहरसा से क्राइम और स्वास्थ्य की खबरें संकलित करता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >