किराना दुकान के ऊपरी मंजिल पर लगी आग

किराना दुकान के ऊपरी मंजिल पर लगी आग

सिमरी बख्तियारपुर. नगर परिषद क्षेत्र के रानीबाग स्थित कमलेश्वरी भगत के किराना दुकान के ऊपर बने आवासीय हिस्से में शुक्रवार की देर रात आग लगने से अफरा – तफरी मच गयी. बताया कि बिजली की शाॅर्ट सर्किट से आग लग गयी. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया. इसी बीच दमकल विभाग को सूचना दी गयी, जिसके बाद मौके पर दमकल की दो गाड़ियां पहुंची. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >