चाय दुकान में लगी आग, मची अफरातफरी

सदर थाना क्षेत्र के रविदास चौक के पास शुक्रवार की देर रात चंदेश्वरी राम के चाय दुकान में भीषण आग लग गयी

सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के रविदास चौक के पास शुक्रवार की देर रात चंदेश्वरी राम के चाय दुकान में भीषण आग लग गयी. आग लगने के कारण लोगों में अफरातफरी मच गया. दुकान में रखा छोटा गैस सिलिंडर तेज आवाज के साथ फट गया, जिसके कारण आग विकराल हो गयी. आग लगने की सूचना पर आस-पास के लोगों द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया. लोगों द्वारा फायर ब्रिगेड को सूचना देने पर घटनास्थल पहुंची फायर ब्रिगेड गाड़ी को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. आग लगने से जान-माल की कोई क्षति नहीं हुई. बताया जाता है कि दुकान का मालिक किसी काम से बाहर गया हुआ था. आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है. आग लगने से दुकान जल कर खाक हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >