अज्ञात कारणों से लगी आग, एक लाख से अधिक का सामान जलकर नष्ट

अज्ञात कारणों से लगी आग, एक लाख से अधिक का सामान जलकर नष्ट

सहरसा. रविवार के देर रात्रि जिले के महिषी वार्ड संख्या चार पंचायत उत्तरी महिषी में आग लगने से लाखों रुपये के सामान जलकर नष्ट हो गये. जानकारी मिलते ही अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी श्याम सुंदर प्रसाद यादव के नेतृत्व में अग्निचालक शरदेंदु कुमार, अग्नि चालक नीतीश कुमार, अग्निक अभिषेक कुशवाहा, नागमणि कुमार, मिथिलेश कुमार, राहुल कुमार, महिषी थाना से एक एमटी वाहन व जलई थाना से एक एमटी वाहन घटनास्थल पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया एवं आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया. आग लगने से बिरजू पासवान का एक करकटनुमा गुमटी जल गया. जिसमें रखा हुआ सामान फ्रिज, प्रिंटर, पंखा एवं गुमटी में रखा सारा सामान आग के चपेट में आने से जल गया. आग लगने का कारण अज्ञात बताया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >