अज्ञात कारणों से लगी आग, एक परिवार का घर जलकर राख

अज्ञात कारणों से लगी आग, एक परिवार का घर जलकर राख

लाखों का हुआ नुकसान महुआ बाजार . सोनवर्षाराज प्रखंड अंतर्गत बसनही थाना क्षेत्र बैठ मुसहरी पंचायत के वार्ड नंबर 11 ईजमाइल भरना टोला के समीप अज्ञात कारणों से लगी आग ने एक परिवार के पूरे घर को अपने आगोश में समा लिया. इस दौरान लगभग लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गयी. पीड़ित कमल शर्मा के पुत्र बचकन शर्मा ने बताया कि हमलोग अपने किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे. इसी दौरान अज्ञात कारणों से अचानक घर में आग लग गयी. जबतक हमलोग को सूचना मिली, तब तक लगभग पूरा घर जलकर राख हो गया. हालांकि ग्रामीणों द्वारा आग को बुझाने की हर संभव कोशिश की गयी, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते घर व खाने पीने की समान सहित दैनिक उपयोगी सभी सामान व मोटरसाइकिल होंडा समेत घर में रखे नगदी भी जलकर राख हो गयी. इस बाबत बसनही थाना अध्यक्ष कुलवंत कुमार ने बताया कि सूचना मिली है. पीड़ित के द्वारा आवेदन मिलने पर अग्रतर कार्यवाही की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >