प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरप लेनदेन के विवाद में मारपीट

प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरप लेनदेन के विवाद में मारपीट

सौरबाजार . प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरप के लेनदेन के कारण दो पक्षों में हुए विवाद में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. जिसका प्राथमिक उपचार सौरबाजार समुदायिक अस्पताल में करने के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. मामला सौरबाजार नगर पंचायत के मदरसा टोला के पास रविवार दोपहर का है. जहां इमरान नामक युवक ने सलमान नाम के एक युवक पर छुपा कर रखे गए कोडिनयुक्त कफ सिरप चोरी कर लेने का आरोप लगाकर पिटाई कर दी. जिसमें वे गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी युवक के परिजनों ने बताया कि इमरान सौरबाजार मदरसा के आसपास विगत कई महीनों से नशीली पदार्थों की तस्करी करता है और उसे दिक्कत पहुंचाने वाले या पुलिस को सूचना देने वाले लोगों के साथ मारपीट करता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >